Sunday 12 February 2012

Raja ke Rani Se Pyar ho gail on 17 th Feb.

‘‘ राजा के रानी से प्यार हो गईल ’’ का प्रदर्शन 17 जनवरी से
टाकी फ्रेमस् प्रा॰ लि॰ द्वारा प्रस्तुत निर्माता स्वपनदीप व निर्देशक स्वपनदीप व शैलेश पाण्डेय की फिल्म ‘‘ राजा के रानी से प्यार हो गईल ’’ का प्रदर्शन 17 फरवरी से बिहार झारखंड में किया जा रहा है। ‘‘ राजा के रानी से प्यार हो गईल ’’ में अमर प्रेम कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म की कहानी प्रवेश व शुभी के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म के माध्यम से यह दिखाया गया है कि जोड़ीयां भगवान के यहां ही बनती है और सच्चे प्यार का मिलन हमेशा होता है। इस फिल्म में जूनियर निरहुआ प्रवेश लाल यादव दो नायिकाएँ शुभी शर्मा व मेघा घोष के साथ थिरकते नजर आंएगे। फिल्म में जूनियर निरहुआ एक से बढ़कर एक एक्शन स्टंट्स करते दिखेंगे। फिल्म का गीत-संगीत इस फिल्म का सबसे बड़ा यु.एस.पी. है। फिल्म के मधुर गाने है प्यारेलाल यादव, श्याम देहाती व विपिन बहार के वही कर्ण प्रिय संगीत हैं राजेश रजनीश का । फिल्म मे संजय पाण्डेय की भी अहम् भूमिका है। आईटम क्वीन सीमा सिंह पर फिल्म का दिलकश आईटम गीत फिल्माया गया है। फिल्म को बिहार में रेणू विजय फिल्मस् द्वारा रीलीज किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment