Sunday 4 March 2012

भोजपुरी की सेक्स सिमबल मोनिका बत्रा

भोजपुरी वल्र्ड की नयी सेक्स सिमबल मोनिका सिंह बत्रा अब अपनी अगली फिल्म ‘सईंया अरब गईले ना’ में भी अपनी बोल्डनेस का आभास करायेंगी। इस फिल्म के लिए मोनिका सिंह बत्रा के कास्ट्यूम पर भारी भरकम रकम खर्च की जा रही है। निर्माता अजीत श्रीवास्तव तथा निर्देशक यशवंत सिंह की फिल्म ‘सईंया अरब गईले ना’ में मोनिका सिंह बत्रा के नायक हैं कुंवर विक्रांत सिंह। ज्ञानेन्द्र कुमार प्रस्तुत इस फिल्म में मोनिका और विक्रांत के साथ में हैं रितिका शर्मा, अयाज खान, माया यादव तथा श्वेता मिश्रा। इस फिल्म में भोजुपुरी फिल्मों के नंबर वन खलनायक संजय पांडे मुख्य खलनायक की भूमिका में हैं जबकि डांसिंग क्वीन सीमा सिंह अपना जलवा इस फिल्म में दिखाती नजर आयेंगी। इस फिल्म में गाने पर भी अच्छा खासा मेहनत किया जा रहा है। इस फिल्म के गीत एस. कुमार, शंकर सैदपुरी, अशोक सिन्हा ने लिखा है जबकि संगीत दिया गुणवंत सेन ने। फिल्म की नायिका मोनिका बत्रा ने फिल्म तथा इससे जुड़ी पूरी टीम की तारीफ की है और कहा कि निश्चित ही यह फिल्म सफलता का नया रेकार्ड बनायेगी। त्रिलोक चित्र मंदिर के बैनर तले बननेवाली इस फिल्म सईंया अरब गईले ना’ के कार्यकारी निर्माता अनिल कुमार गुप्ता, दीपशिखा गुप्ता, शशांक श्रीवास्तव तथा आर.पी. सिंह हैं जबकि सहयोगी निर्माता हैं प्रियदर्शी श्रीवास्तव ‘विक्की’। फिल्म की कहानी मोनिका सिंह ने लिखी है जबकि पटकथा और संवाद शंकर सैदपुरी के हैं। नृत्य निर्देशक हैं कानू मुखर्जी, कैमरामैन प्रमोद पांडे तथा प्रचारक शशिकांत सिंह तथा रंजन सिन्हा हैं। फिल्म की शूटिंग जौनपुर में जल्द की जायेगी। देखें सेक्स सिंबल मोनिका सिंह बत्रा का जलवा इस फिल्म में क्या रंग लाता है।

No comments:

Post a Comment